संपत्ति कर जमा करने की समय सीमा बढ़ी, टैक्स जमा करने के लिए 30 अप्रैल तक मोहलत, नहीं देना होगा सरचार्ज

नवापारा नगर पालिका द्वारा 5.28 करोड़ राजस्व कर की वसूली

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य शासन से छत्तीसगढ़ के संपत्ति स्वामी के लिए एक बड़ी राहत वाला फैसला किया है। जिसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स अब 31 मार्च के बजाय 30 अप्रैल तक बिना किसी पेनाल्टी के जमा किए जा सकेंगे। बता दे कि नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में मकान एवं दुकान के लिए प्रतिवर्ष पालिका द्वारा संपत्ति कर लेने का प्रावधान है। जिसके लिए अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित थी।

राज्य शासन ने माह फरवरी एवं मार्च में निकाय चुनाव में पालिका के कर्मचारी चुनावी कार्य में लग जाने के कारण संपत्ति कर की लक्ष्य प्राप्ति न होने का हवाला देते हुए लोगों को राहत दी है। संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी है। नवापारा नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 71 लाख 59 हजार संपत्ति कर का लक्ष्य था। जिसमें 63 लाख 91 रुपए का संपत्ति कर प्राप्त हुई है। जो कुल संपत्तिकर का 89.27 प्रतिशत है।

वही नगर पालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल राजस्व वसूली का लक्ष्य 5.96 करोड़ था। जिसमें 5.28 करोड़ वसूली हुई है। जो कुल लक्ष्य का 88.58% है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि माह फरवरी एवं मार्च में नगर के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर टैक्स की राशि जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया था। अभी वर्तमान में पालिका कर्मचारी टैक्स कलेक्शन में लगे हुए है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने नगर वासियों से अपील की है कि 30 अप्रैल के पूर्व संपत्ति कर का भुगतान करे। 30 अप्रैल तक संपत्ति कर पर भुगतान करने पर सरचार्ज नहीं लगेगा।

160% अधिक का लक्ष्य, 95% वसूली पूरी

नवापारा नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली का नया कीर्तिमान बनाया है। गत वित्तीय वर्ष में कुल राजस्व वसूली 2.99 करोड़ हुआ था। जिसे वित्तीय वर्ष 2024-25 में 160 प्रतिशत अधिक बढ़ाकर 4.80 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 4.57 करोड़ राजस्व की वसूली की जा चुकी है। जो कुल वसूली का 95.31 प्रतिशत है।

नवापारा नगर पालिका द्वारा विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में 1.58 करोड़ की अधिक वसूली की गई है। पालिका द्वारा संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, दुकानों का किराया, यूजर चार्जेस एवं अन्य विधिक कर में कुल वसूली विगत वर्ष की तुलना में 152% अधिक अब तक की जा चुकी है। जो नवापारा नगर पालिका का कीर्तिमान है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

आज ही कर लें यह काम, नहीं तो कट सकती है आपकी बिजली, सब्सिडी भी नहीं मिलेगी, स्मार्ट मीटर से आनलाइन ही बिजली सप्लाई हो जाएगी बंद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन