अभनपुर-नवापारा मार्ग में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर-राजिम मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर-राजिम मार्ग पर ग्राम गातापार नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरी निवासी भोजराज साहू पिता ओमप्रकाश साहू (38 वर्ष) अपने साथी लकी साहू लक्की साहू (19 वर्ष) के साथ टाइल्स फिटिंग का काम करता था। गुरुवार को वे काम खत्म कर शाम को घर लौट रहे थे। शाम करीब 07.30 बजे वे ग्राम गातापार के पास पहुंचे ही थे कि राजिम नवापारा की ओर से आ रही काले रंग की कार क्रमांक सीजी 04 एनके 3234 ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक को टक्कर मारने के बाद रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अभनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने भोजराज को मृत घोषित कर दिया। लक्की साहू का उपचार जारी था, लेकिन इलाज के दौरान रात्रि करीब 2.30 बजे लक्की की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल