कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी ये सुविधाएं , बच्चों के लिए आकर्षक

मुख्यमंत्री ने बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्य का किया लोकार्पण

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ):- कुम्हारी के लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किया।

बड़े तरिया लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तरिया के परिसर में फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र कुम्हारी के लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण व 129 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तालाब हमारे संस्कृति के केन्द्र बिन्दु तो है साथ ही भूजल स्तर को बनाये रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। तालाबों  के संवर्धन से भूजल स्तर में सुधार भी होता है और हमारी सरकार इस दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है।

बड़े तरिया परिसर में हैं कई नई सुविधाएं

लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो- बड़ा तालाब में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7ः30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का आयोजन किया जाएगा। लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन में अलग-अलग थीम की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इस मनमोहक कार्यक्रम की समय-सीमा 13 मिनट की होगी।

लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन
लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन

ग्रीन वॉकिंग टनल- बड़े तरिया के प्रवेश द्वार के कुछ ही कदम पर लोगों के सुबह सैर के लिए ग्रीन वाकिंग टनल बनाया गया है। इसके पाथ -वे के दोनों ओर रंग बिरंगे फूल और हरियाली है। वाकिंग पाथ वे में घास बिछी है जो कि पैदल चलने वालों को प्रकृति के और करीब लाती है।

फूड जोन – आगंतुकों को बड़े तालाब के प्रवेश द्वार से अंदर आते ही, बाई ओर फूड जोन मिलेगा। जिसमें चाईना हाऊस, हैप्पी टी, मिलेट कैफे, बिरयानी स्ट्रीट और चाट-चौपाटी जैसे कई फूड स्टॉल लजीज व्यंजनों के साथ आगंतुकों का मन मोहने के लिए तैयार मिलेंगे। चाईना हाऊस में चाऊमीन, हक्का नुडल, मोमोस, पनीर, चिल्ली और हैप्पी टी स्टॉल में चाय और कॉफी की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलेगी। स्वाद और सेहत का गठजोड़ चाहने वालों को मिलेट कैफे के माध्यम से हाईप्रोटीन और कैलोरी युक्त पौष्टिकता से भरे विकल्प भी मिलेंगे।

ड्रेन फाऊंटेन और टॉय ट्रेन – बड़े तरिया के सेंटर में बच्चों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से 48 बच्चों के लिए प्रतिदिन टॉय ट्रेन भी चलेगी। जब ट्रेन ट्रेक पर दौड़ेगी तो बच्चे अपने स्थान से ड्रेन फाऊंटेन के फुहारों का नजारा भी देखेंगे और टॉय ट्रेन का सफर का भी आनंद लेंगे। यह ड्रेन फाऊंटेन ग्राऊंड लेवल से लगभग 10 फीट नीचे और 500 मीटर में फैला हुआ है जो कि टॉय ट्रेन के पाथवे को फॉलो कर रहा है। ये नजारा बच्चों व उपस्थित अन्य दर्शकों के लिए बहुत ही मनमोहक सिद्ध होगा।

आगन्तुकों के लिए समय निर्धारित – आम नागरिकों के लिए बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मेटनेंस के दृष्टिकोण से एंट्री फीस, लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन और टॉय ट्रेन की फीस 10 रूपए निर्धारित की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film