BJP प्रत्याशी पर हुआ जानलेवा हमला : समर्थकों के साथ पहुंचे थाना, किया हंगामा देखिये वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) :- जिले में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बालोद जिले के विधानसभा गुंडरदेही क्षेत्र क्रमांक 61 के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के ऊपर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है।

मध्य रात्रि मीटिंग से लौटने के दौरान चार पहिया वाहन में हथियारबंद लोगों ने वीरेंद्र साहू को रास्ता रोककर उनको मारने की कोशिश की जिसमें वे बाल-बाल बचे।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। वीरेंद्र साहू गुंडरदेही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं और पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। मध्य रात्रि वो मीटिंग से लौट रहे थे इसी बीच कुछ बदमाश कार से आये और प्रत्याशी पर जानलेवा कर दिया है। हालांकि हमले में वो बाल-बाल बचे गए हैं।

घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद पर हमले का आरोप लगाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कुंवर सिंह निषाद के विरुद्ध नारेबाजी किया। आचार संहिता के बीच भाजपा प्रत्याशी के ऊपर जानलेवा हमला होना पुलिस व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

देखिये वीडियो :-

Related Articles

Back to top button