अभनपुर ब्रेकिंग:युवक पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने मारा चाकू, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर में बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। फिलहार पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, 3 आरोपी अभी भी फरार है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर के वार्ड क्र. 7 में 15 अगस्त की रात लगभग 8.30 बजे सरकारी अस्पताल के पीछे भगत सिंह चौक के पास यशवंत साहू उर्फ सोनू, अपने साथियों शिलेन्द्र साहू, समीर टण्डन, कुणाल तिवारी, नमन भारत उर्फ हनी, भोला गिलहरे, नंदू साहू, दिलीप साहू, शैलेन्द्र मसीह उर्फ बाबा के साथ चाकू, हकी स्टीक, डण्डा लेकर पहुंचे और पुराने बातों को लेकर हल्ला करने लगे। जिसपर मोहल्ले के ही पुरूषोत्तम साहू यशवंत को समझाने लगा।
इससे गुस्से में आकर यशवंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरूषोत्तम पर चाकू से प्राणघात हमला कर दिया। इस हमले में पुरूषोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु तत्काल शासकीय अस्पताल ले जा गया। वहीं मौका देखकर सभी बदमाश फरार हो गया।
घटना की शिकायत पुरूषोत्तम की मां ने अभनपुर थाने में की। शिकायत पर अभनपुर पुलिस तुरंत आरोपियों को तलाश में जुट गई। पतासाजी के दौरान बदमाशों के ठिकाने में दबिस देकर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, हॉकी स्टीक, डण्डा एवं अन्नू आलाजरब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। वहीं 03 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर रही है।
चाकूबाजी की अन्य खबर भी पढ़े..
नवापारा ब्रेकिंग: दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, ये वजह आई सामने, देखिए वीडियो