गरियाबंद ब्रेकिंग: कार और बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जहां कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना जुगाड़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रायपुर से पांच लोग एक कार में सवार होकर गोरापदर में आयोजित गायत्री कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान देवभोग की ओर से आ रहे जाड़ापदर निवासी राधेश्याम नायक अपनी महिला सहयोगी के साथ बाइक पर सवार था। तौरंगा रेस्ट हाउस के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार राधेश्याम नायक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक और कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुगाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मैनपुर अस्पताल रवाना किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन बाइक सवारों को मारी टक्कर, पंचायत सचिव समेत तीन दोस्तों की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल