नवापारा में कांग्रेस ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, दी विनम्र श्रद्धांजलि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को नगर के नेहरू गार्डन राजीव गांधी चौक में नवापारा नगर के कांग्रेसजनों ने पहुंच कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी युवा सोच के साथ देश को एक नई दिशा दी। भारत में संचार क्रांति की शुरुआत, पंचायती राज कानून, 18 वर्ष की आयु में मतदान के अधिकार, नवोदय विद्यालय की स्थापना जैसे अनेक उनके निर्णय देश की प्रगति में मील का पत्थर साबित हुआ। आज उनकी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश एकजुटता के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

देश को दी नई दिशा

नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 40 साल की उम्र में राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी का नजरिए बेहद आधुनिक था। उनकी दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच ने देश को नई दिशा दी। राजीव गांधी का समर्पण और साहस आज भी राष्ट्र को प्रेरणा देता है।

संध्या राव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने इस देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। राजीव गांधी के कार्यकाल में ही युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें जिम्मेदारी का अहसास कराया। देश में सूचना क्रांति लाकर देश को तकनीकि क्षेत्र में विश्व स्तर पर खड़ा किया है। आज देश संचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो प्रगति कर रहा है, वह उनकी देन है। साथ ही पंचायती राज्य एक्ट लाकर देश के ग्रामीण क्षेत्र को सत्ता में भागीदारी का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत राजीव के महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, पार्षद तरुण कंसारी, अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, अजय साहू, महामंत्री राजा चावला, निर्माण यादव, पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, घनश्याम साहू, बीरबल राजपूत, डॉ रामकुमार शर्मा सहित कांग्रेस जन शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में निकाली गई ऐतिहासिक ‘‘सिंदूर यात्रा’’: बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

Related Articles

Back to top button