हाईटेंशन करंट की चपेट में आए मिस्त्री की मौत, भवन निर्माण काम करने के दौरान हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां काम के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार छुरा क्षेत्र के ग्राम पिपरहट्टा का रहने वाला विनोद साहू (35 वर्ष) रोज की तरह बुधवार को अपने काम पर निकला था। वह ग्राम बेहराबुड़ा में एक भवन के निर्माण कार्य में लगा हुआ था, तभी अचानक उसका संपर्क पास से गुजरी हाई टेंशन बिजली की लाइन से हो गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

चिकित्सकों के मुताबिक युवक की हालत अत्यंत गंभीर थी और वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार के लिए उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के जंगल में भालू का आतंक, महुआ बीनने गए ग्रामीण पर जानलेवा हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button