राजिम भक्तिन माता समिति के संगठन मंत्री बने डिगेश्वर और कोमल, सामाजिक जनों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सामाजिक समरसता के प्रणेता सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणीय संस्था साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति ने समिति का विस्तार करते हुए चार सामाजिक युवाओं को संगठन मंत्री बनाया है। समाज के प्रति इन युवाओं की वचनबद्धता कर्मठता एवं जागरूकता को देखते हुए समिति के भावी योजनाओं को कार्य रूप में पारित करने के लिए इन युवाओं को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। 

समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं समिति के उपाध्यक्ष आलोक डॉ चंद्रिका साहू के अनुशंसा पर नवापारा नगर के व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, सचिव कोमल साहू एवं  जामगांव क्षेत्र के युवा नेता यशवंत साहू एवं राजिम क्षेत्र के युवा नेता किसलाल साहू को साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि समिति द्वारा मिले हुए जिम्मेदारियों को हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा समाज कल्याण के साथ साथ समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। मनोनयन के पश्चात इन युवाओं को समिति के संरक्षक रूपेंद्र साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, नंदलाल साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव श्याम साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, संगठन मंत्री प्राचार्य पूरनलाल साहू, डॉक्टर ओंकार साहू, अमृतलाल साहू, राजू साहू, समिति के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ गंगाराम साहू, महिला प्रकोष्ठ के सुनीति साहू, नवापारा नगर अध्यक्ष रमेश साहू, रवि शंकर साहू, प्रेमलाल साहू, नवापारा नगर व्यापारी प्रकोष्ठ से ठनवार साहू, लक्की साहू, युवराज साहू, दाऊ साहू, सुरेन्द्र साहू, वीरेंद्र साहू, श्री कान्त साहू, त्रिलोक साहू सहित प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों ने मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा परिक्षेत्र साहू समाज ने धूमधाम से मनाया राजिम भक्तिन माता जयंती, निकाली गई बाइक रैली और भव्य कलश यात्रा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल