दिव्यांग महिला से दुष्कर्म: घर पर अकेली पाकर मारपीट कर किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दिव्यांग महिला के घर में घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला घर में अकेली थी। उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी गांव का ही एक बदमाश उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।

उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि रविवार को पीड़िता घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी गांव का ही अमित सोनवानी (39) जबरदस्ती घर में घुस आया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज फिर मारपीट की और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जान से मारने की दी धमकी

बताया गया कि आरोपी ने इससे पहले भी महिला के साथ घर में अकेली होने पर मारपीट कर दुष्कर्म किया था। तब बदमाश ने किसी को बताने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की धमकी से पीड़िता काफी डर गई थी। उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन जब बदमाश ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया तो उसने किसी तरह हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर उरगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटना के बाद आरोपी भाग गया, जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पहले भी मारपीट के एक मामले में सजा काट चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो ससुराल में भेजने की धमकी देकर अपहरण, 10 दिनों तक किया रेप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film