भाजपा प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी, परिवारवाद का लगाया आरोप

प्रत्याशी चयन में पुनर्विचार करने की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने रायपुर जिले के अभनपुर नगर पालिका में शिवनारायण बघेल उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता लौटन गिलहरे ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी चयन में पुनर्विचार करने की मांग की है।

इस संबंध में लौटन गिलहरे ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम कुमार नारंग को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अभनपुर नगर पालिका में वार्ड पार्षद और पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चयन में परिवारवाद का आरोप लगाया है। लौटन ने अपने ज्ञापन में बताया कि पालिका के वार्ड क्र. 11 में धनंजय बघेल को पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है, जो अध्यक्ष प्रत्याशी शिवनारायण बघेल का बेटा है। इसी तरह वार्ड नं. 12 में कुंदन बघेल जो शिवनारायण का भतीजा है और वार्ड नं. 5 से रवि बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है।

लौटन ने कहा कि एक ही परिवार के 4 लोगों को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी ने अन्य दावेदारों के साथ धोखा किया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर प्रत्याशी चयन में पुनर्विचार करने की मांग किया है। बता दें कि लौटन गिलहरे पिछले 15 सालों से भाजपा में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार थे। ऐसे में प्रत्याशी चयन को लेकर लौटन गिलहरे समेत कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के महापौर प्रत्याशियों की सूची

छत्तीसगढ़ में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: भाजपा ने जारी की नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों की सूची, गरियाबंद में बदले उम्मीदवार, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Back to top button