अविनाश साहू बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री: कार्यकर्ताओं में उत्साह, शुभचिंतकों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार भाजयुमो की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पिंटू साहू द्वारा घोषित इस कार्यकारिणी में नवापारा के लोकप्रिय युवा नेता अविनाश साहू को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति के पश्चात अविनाश साहू ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू, निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माता घटोरिया मंदिर, भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर तथा राजिम भक्तिन माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।

​पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

​इस अवसर पर अविनाश साहू ने कहा कि “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा। विष्णु देव साय सरकार एवं मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ना मेरी प्राथमिकता होगी।”

शुभचिंतकों ने किया स्वागत

घटोरिया मंदिर में  नवनियुक्त जिला मंत्री अविनाश साहू का भव्य स्वागत कर पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित होकर बधाई देने वालों में ​पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव (सभापति), मंडल अध्यक्ष अंकित मेघवानी, अनस रिज़वी (अल्पसंख्यक मोर्चा), प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव (सरपंच, कोलियारी), युवराज साहू (उपाध्यक्ष, साहू समाज व्यापारी प्रकोष्ठ), युवा मोर्चा एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष साहू (उपाध्यक्ष), मोहित साहू, कार्तिक साहू, अख्तर चंगल, हिमांशु शर्मा, राजेश जगवानी, मनीष कुकरेजा, दिनेश साहू, गौरव साहू, सोहेल सोलंकी, सौरभ साहू, ऋषि प्रसाद वैष्णव, रवि कोलियारी, संदीप राव सहित समस्त युवा मोर्चा के साथी और वरिष्ठ नागरिकों ने भी अविनाश साहू के उज्जवल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि अविनाश साहू के सरल स्वभाव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

ITBP में ट्रेनिंग पूर्ण कर पहली बार गृह ग्राम पहुंचीं जानकी, क्षेत्र में उत्साह, लोगों ने जमकर किया स्वागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button