करंट लगने से डॉक्टर की मौत, पत्नी घायल, छत की सफाई करते समय हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत साफ करते समय डॉक्टर और उनकी पत्नी करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. कलीम रिजवी (50) का घर दादर-मानिकपुर रोड पर है। डॉक्टर कलीम रिजवी (45) और उनकी पत्नी डॉ. फिरदोस रिजवी (39) अपने घर पर ही क्लीनिक चलाते थे। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर की छत से पानी टपकने से वे परेशान थे। रविवार सुबह मौसम साफ होने पर डॉ. रिजवी और उनकी पत्नी फिरदोस रिजवी छत पर चढ़ गए और वहां सफाई कर रहे थे।
इस दौरान डॉ. रिजवी ने छत पर पड़े लोहे के पाइप को उठाकर हटाने की कोशिश की। इस दौरान पाइप घर के बगल से गुजर रही 11 केवी एचटी लाइन से टकरा गया। इससे करंट लगने से दंपती झुलस गए और नीचे गिर गए। घटना में डॉ. रिजवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी झुलस गईं।
परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे, तो दोनों पति-पत्नी को बेहोश देख तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने कलीम रिजवी को मृत घोषित कर दिया। फिरदोस की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
करंट की चपेट में आने से किसान दंपत्ति की मौत, खेत में काम करते समय हुआ हादसा