भाजपा मंडल नवापारा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया, आज भी एक अनसुलझी पहेली है उनकी मृत्यु

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा जैसे राजनीतिक संगठन की नींव रखने वालों में याद किया जाता है। 23 जून को उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। वो कश्मीर में लागू 370 धारा के खिलाफ लड़ते रहे। इसी से जुड़े आंदोलन के दौरान संदिग्ध हालात में उनकी मौत हुई थी। उनकी मृत्यु आज भी है एक अनसुलझी पहेली है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम किए। 

इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा मंडल नवापारा द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस के रूप में सभी शक्तिकेन्द्र में मनाया गया। बलिदान दिवस पर चर्चा करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने बताया कि 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसे हम सब बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं। डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा, अलग संविधान था। संसद में डॉ. मुखर्जी ने धारा 370 हटने पर भी बयान दिया था। 

उन्होंने 1952 में जम्मू कश्मीर की रैली में अपना संकल्प व्यक्त किया था कि, या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दूँगा। वे जम्मू कश्मीर के यात्रा पर निकल गए। जहाँ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया। जिसके बाद आज तक उनकी मृत्यु एक रहस्यमयी पहेली हैं। 

शक्तिकेन्द्रों में हुए विभिन्न कार्यक्रम 

बलिदान दिवस पर नवापारा मंडल में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमे मन्डल में विधायक कार्यालय मुख्य कार्यक्रम संख्या 50, सोमवारी बाजार शक्तिकेन्द्र 30, बगदेही पारा शक्तिकेन्द्र संख्या 34, हसदा शक्तिकेन्द्र संख्या 35, पटेवा शक्तिकेन्द्र संख्या 25, पिपरौद शक्तिकेन्द्र संख्या 20, किसान पारा शक्तिकेन्द्र संख्या 20, कुर्रा शक्तिकेन्द्र संख्या 27, पारागांव शक्तिकेन्द्र संख्या 18, बगदेही पारा शक्तिकेन्द्र संख्या 25 शामिल है।     

उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सोनी , पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू , परदेशी राम साहू, योगिता सिन्हा, संजय साहू, शक्तिकेन्द्र संयोजक डॉ फुलजी साहू, चेतन साहू, झाड़ूराम सिन्हा, इतवारी चक्रधारी, लुमेश चक्रधारी, धीरज साहू, सिंटू सौरभ जैन, मायाराम साहू, सोहेन्द्र साहू, पाल सिंह, सचिन सचदेव, जग्गू यादव, कैलाश तिवारी, संजीव सोनी, राजू रजक, अनुज राजपूत, देवेंद्र साहू, झाड़ूराम सिन्हा, गुलशन साहू, देवेंद्र सेन, साधना सौरज, धनमती साहू, अग्नि यादव उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा के गुलाब गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, विभिन्न प्रकार के योग आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन