महानदी पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एसके महानदी पावर प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड में कार्यरत एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार सुबह करीब 6-7 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर प्लांट प्रबंधन और पुलिस मौके पर मौजूद है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज के कारण जान देने की बात लिखी हुई है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के ग्राम नरियरा का रहने वाला अजय साहू केएसके पावर प्लांट में इलेक्ट्रीशियन था। वो रोजाना की तरह सोमवार को भी काम पर गया हुआ था। मंगलवार सुबह उसका शव सीसीआर बिल्डिंग के स्विच गियर रूम में फांसी पर लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन को दी। प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुलमुला थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज के चलते तनाव की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है।

कंपनी प्रबंधन ने किया पत्रकारों से दुर्व्यवहार
घटना की जानकारी पत्रकारों को मिलते ही घटना स्थल पहुंची। जहां कंपनी प्रबंधन द्वारा पत्रकारों से साथ दुर्व्यवहार किया गया। कंपनी अंदर घुसने की अनुमति नहीं दिया गया। दबंग केसरी एवं इंडियन क्राइम न्यूज के संवाददाता़ ने बताया कि कंपनी के अंदर जो भी घटनाएं होती है वह घटनाएं नेतागिरी के चलते मामला को रफा दफा कर दिया जाता है। कंपनी प्रबंधन द्वारा मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार किया जाता है।

पत्नी और बच्चे का भविष्य खतरे में
मृतक के आत्महत्या के बाद पत्नी और बच्चे का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। मृतक के परिजनों को कितना मुआवजा राशि मिलेगी, और मृतक की पत्नी को नौकरी दिया जाएगा कि नहीं जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु कितनी राशि कंपनी प्रबंधन द्वारा दी जाएगा। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन