हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश सहित देश वासियों से आह्वान किया है कि हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी के 75 वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और भी मजबूत करने तथा सभी भारतीयों के दिलों में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए हर-घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया हैै।

हम सभी के घरों में तिरंगा फहराने के इस महा अभियान से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी हमारे दिलों में मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए, उन से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति से ही देश की उन्नति होती है। युवा दिवस मनाने का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनौतिक मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है और देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित करना है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘‘युवाओं के लिए हरित कौशलरू एक सत्त विश्व की ओर‘‘ घोषित की गयी है। युवाओं को हरित कौशल से जोड़कर पर्यावरण और वन क्षेत्र में कौशल विकास की एक अच्छी पहल केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा भी की जा रही है। जिससे आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल