दूसरे चरण के 70 सीटों पर मतदान जारी, अभनपुर भाजपा प्रत्याशी के गृह ग्राम बेन्द्री में EVM मशीन हुआ खराब

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सबसे पहले गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सीट बिंद्रानवागढ़ के 9 संवेदनशील केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। यहां 3 बजे तक मतदान होना है। बाकी 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे।

इस बार मतदान के लिए मतदाताओं में जमकर उत्साह देखा गया। खासतौर से युवा-महिला मतदाता ज्यादा उत्साहित थे। मतदान केन्द्रों में सुबह 8 बजे के पहले ही वोटरों की लाईन लगनी शुरू हो गई थी। अनेक ऐसे मतदान केन्द्र रहे, जहां बुजुर्गों-बुढ़ो को मतदान के प्रति उत्सुकता देखा गया। मतदान कराने के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित कुछेक और दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों को भी सक्रिय देखा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त व्यवस्था की गई है।

इधर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने आज सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र के गृहग्राम बेन्द्री में अपने मतदाधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू ने अपने गृहग्राम तोरला में मतदान किया।

जानिए चुनाव अपडेट

अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेन्द्री में सुबह ईवीएम मशीन खराब हो गई। यह भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू का गृह ग्राम है। मतदाताओं और प्रत्याशी भी वोट डालने पहुंचे थे, लेकिन खराबी के चलते मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। फिलहाल यहां मशीन सुधार लिया गया है और मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

वहीं तखतपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 176 में ईवीएम मशीन खराब हुई है। मतदाता की लगी लंबी कतार लगी हुई है। ईवीएम मशीन खराब होने से बूथ क्रमांक 176 में एक भी मतदान नहीं हो सका है। जिसकी वजह से मतदाता परेशान हो रहे हैं। मतदान कर्मी ईवीएम मशीन सुधार रहे है।

रायपुर के संतोषी नगर के श्रद्धा स्कूल और सप्रे स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों में EVM खराब।

नया रायपुर तूता में मतदान करने महिलाओं का दिखा उत्साह, केंद्र का दरवाजा खुलते ही दौड़कर अंदर पहुंची।

धमतरी के जमालपुर में करीब 25 मिनट बाद पुरानी वोटिंग मशीन से ही मतदान शुरू हो गया है।

अंतिम चरण में 18,806 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी 26 रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर खड़े हुए हैं। वहीं डौंडीलोहारा में सबसे कम 4 प्रत्याशी हैं।

बिलासपुर के शेफर्ड स्कूल में सांसद अरुण साव ने मतदान किया। इससे पहले वे पत्नी के साथ संकटमोचन मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। वह लोरमी से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं।

धमतरी के जालमपुर मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो सकी है। पोलिंग अफसर ने नई मशीन मंगवाई है। 

राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने किया मतदान। मतदान के पूर्व परिवार के साथ भगवान राजीव लोचन का दर्शन करने पहुंचे। फिर सपरिवार मतदान किया।

News Updating…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

मतदान कल : नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र से करे मतदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film