सड़क हादसे में आबकारी अधिकारी की मौत : पत्नी की हालत गंभीर, तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर पलटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार दोपहर सड़क हादसे में आबकारी अधिकारी की मौत हो गई है। उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और पलट गई।आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत विष्णु साहू (31) सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उसकी पत्नी भूमिका साहू गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विष्णु साहू अपनी पत्नी भूमिका साहू के साथ शनिवार दोपहर को रायपुर जाने के लिए निकले थे। कार आबकारी अधिकारी स्वयं चला रहे थे। उनकी गाड़ी भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले तालागांव पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई।घटना की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पति-पत्नी को सरगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिकारी को मृत घोषित कर दिया है। जबकि उनकी पत्नी का उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button