एक ही परिवार के चार लोगों ने किया जहर सेवन: हालात गंभीर, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर सेवन कर लिया है। बेमेतरा जिले का यह घटना बताई जा रही है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के बाद सभी को भाटापारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कि हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने वालों में दो महिला और दो पुरुष है। पारिवारिक विवाद के बाद घर के सदस्यों ने गुस्से में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। नांदघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली गांव में रहने वाले एक परिवार में बीती रात आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने एक साथ घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के एक पुरूष, एक महिला और दो बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी पीड़ितों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया है। घायलों का नाम विरेन्द्र यादव, मा कुंती यादव दो बच्चे दिलीप यादव और कुलेश्वरी यादव बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन