युवती ने की आत्महत्या, इस बात की आशंका, ननिहाल में रहकर कर रही थी पढ़ाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक युवती द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिन पहले ही घर लौटी थी। खुदकुशी का कारण अज्ञात है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कक्षा 11वीं की पढ़ाई करने वाली छात्रा परमेश्वरी (20 वर्ष) ने मंगलवार की सुबह खेत में मूंगफली की सफाई करने गई थी। इस दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गई। खेत के काम कर रहे अन्य लोगों ने युवती को बेहोशी की हालत में देखा, तो परिजनों को जानकारी दी। युवती के परिजनों ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। डॉक्टर ने युवती द्वारा जहर सेवन की आशंका जताई है। हालांकि खेत में मौके से कोई जहर जैसी चीज बरामद नहीं हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। युवती ने जहर का सेवन क्यों और कब किया है इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे जांच कार्रवाई जारी है।

गर्मी छुट्टी मनाने घर आई थी युवती

युवती के पिता बंसीलाल ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। पांच बहनों में सबसे बड़ी परमेश्वरी (20) थी। बचपन से ही ग्राम बोतली स्थित अपने नाना-नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। अक्सर गर्मी छुट्टी में वह घर आया करती थी। 11वीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद वह गर्मी छुट्टी मनाने घर आई हुई थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

फांसी लगाकर नाबालिग युवती ने की आत्महत्या, माता-पिता से मांगी माफी, स्टेटस में लिखा….

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल