नवापारा ब्रेेकिंग: मधुमक्खियों के काटने से किसान की मौत, खेत में फसल काटने जा रहा था किसान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र में मधुमक्खियों के काटने से किसान की मौत हो गई। दरअसल, किसान अपने खेत में धान की फसल काटने के लिए जा रहा था। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने किसान पर हमला कर दिया। बुरी तहर से घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम कठौली निवासी बुधारू राम निषाद खेती किसानी का काम करता था। आज सुबह बुधारू अपनी गाड़ी से खेेत फसल काटने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने किसान के शरीर के विभिन्न हिस्सों को काट दिया। इस हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान तोड़ दम
बेटे ने बुधारू को आनन-फानन में नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाही के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मधुमक्खियों डंक जानलेवा हो सकता है साबित
बता दें कि मधुमक्खियों शहद जितना मीठा होता है, उसका डंक उतना ही जहरीला होता है। इसके डंक से घायल लोग बहुत तड़पते हैं। डंक मारने के स्थान पर बहुत तेज जलन होने लगती है। फिर धीरे-धीरे उस स्थान पर सूजन बढ़ने लगती है। डॉक्टरों का कहना है कि आमतौर पर लोग मधुमक्खियों के काटने पर उसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। यही लापरवाही कभी-कभी जान की दुश्मन बन जाती है। इसके डंक से शरीर में जबरदस्त रिएक्शन होता है, जो जानलेवा हो जाता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ