पत्नी से विवाद में पति बना हैवान, 6 साल के मासूम को नहर में डुबोकर मार डाला, कड़ाई से पूछताछ में कबूला जुर्म; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने ही अपने 6 वर्षीय बेटे को नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी ने इसे हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

शराब पीने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक आरोपी रेशम यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी में रहने लगी थी, जबकि 6 वर्षीय बेटा आयुष पिता के पास ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि रेशम यादव शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पत्नी को फोन पर देता था धमकी

परिजनों के अनुसार आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। इसी बीच 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को अपने साथ लेकर घर से निकला। इसके बाद 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा स्थित नहर में उसने बेटे को पानी में डुबोकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी रात करीब 2 बजे पत्नी के घर बेटे का शव लेकर पहुंच गया। शुरुआत में उसने बताया कि वह नशे में था और साइकिल समेत नहर में गिरने से बेटे की मौत हो गई।

पूछताछ में खुला राज

घटना की जनकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले वह घटना को हादसा बताता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने बेटे आयुष को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला और शव को ससुराल भिलौनी ले आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button