पैसों की लालच में पिता की हत्या, बेटे ने फावड़े के ताबड़तोड़ वार, मौके पर दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने पैसों के लालच में अपने ही पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मन्नाडोल निवासी मनराखन गोंड (70) अपने तीन बेटों के साथ रहते थे। उनका एक बेटा नेतराम गोंड (40) नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता था। अन्य दो बेटे निजी नौकरी करते हैं, जिनमें से एक घर से बाहर रहता है। बताया जा रहा है कि नेतराम मिर्गी की बीमारी से भी ग्रसित है और उसका स्वभाव सनकी बताया जाता है।

पैसों को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे नेतराम ने नशा करने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे। मनराखन ने पैसे नहीं होने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर नेतराम ने घर में रखा फावड़ा उठाया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मनराखन गोंड की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी खून से सना फावड़ा लेकर घर से बाहर निकल गया। संदेह होने पर पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा तो मनराखन की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त फावड़ा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पैसों के विवाद में हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

15 साल पुराने संबंध का खौफनाक अंत: जेल से छूटते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, आरोपी ने केंद्र में लगाई फांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button