एक के बाद एक कुएं में समा गई पाँच जिंदगियां, एक ही परिवार से तीन की मौत, जानिए क्या है मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कुएं में जहरीले गैस रिसाव से पांच लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति को बचाने बाकी चार लोग बारी बारी से कुएं में उतरे थे लेकिन कोई जिंदा वापस नहीं आ पाया। मृतकों में तीन एक ही परिवार से थे। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव की है। मुख्यमंत्री विष्‍णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह 7 बजे रामचंद्र जायसवाल कुएं के अंदर लकड़ी गिरने पर उसे निकालने घुसा था। कुएं के अंदर जहरीले गैस के रिसाव होने से वह बहोश हो गया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी रमेश पटेल रामचंद्र को बचाने कुएं के अंदर उतरा। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र 20 वर्ष और जितेंद्र 25 वर्ष भी कुएं के अंदर उतरे। जब चारों काफी समय तक ऊपर नही आये तो पड़ोस का ही रहने वाला टिकेश्वर चंद्रा 25 वर्ष भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं के अंदर चला गया। लेकिन कोई वापस नहीं लौटा।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

आशंका जताई जा रही है कि जहरीली गैस के रिसाव से इन लोगों की मौत हुई होगी। बताया जा रहा है कि कुएं का उपयोग नहीं होने से उसे काफी दिनों से ढक कर रख दिया गया था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंच चुके है। SDRF की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद शवों को एक एक कर बाहर निकाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़

इस घटना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में होटल का गटर साफ करते दो युवकों की मौत, इस बात की आशंका, कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से मारपीट, वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन