रजत जयंती महोत्सव 2025: सियान सेवा सदन में लोकगीत–नृत्य के साथ मना छत्तीसगढ़ स्थापना का 25वां वर्ष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेरक स्वयंसेवी संस्था के प्रमुख राम गुलाल सिन्हा तथा समाज कल्याण विभाग गरियाबंद के उप संचालक डी.पी. ठाकुर के मार्गदर्शन में सियान सेवा सदन, ग्राम भिलाई (वृद्धाश्रम) में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष को रजत जयंती महोत्सव 2025 के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सियान जनों के पीला चावल एवं गुलाल से पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात सियान जनों द्वारा लोकगीत, भजन, छत्तीसगढ़ का पारंपरिक सुवा गीत तथा राउत नाचा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग गरियाबंद के पिला राम वर्मा द्वारा जरूरतमंद सियान जनों को 21 नग छड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग गरियाबंद के आदित्य लांबे, गुरु शरण साहू सहित सियान सेवा सदन के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रजत जयंती महोत्सव को सियान सेवा सदन में उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ मनाया गया, जिससे सियान जनों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता झलकती रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

रसेला में द्वितीय ब्लॉक स्तरीय आयुष शिविर का हुआ सफल आयोजन, 649 लोग हुए लाभान्वित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button