नवापारा नगर में बजरंग दल कार्यकारणी का गठन, इन्हे मिली जिम्मेदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बजरंग दल नवापारा के तत्वावधान में कार्यकारणी गठन के लिए माँ कर्मा माता मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार नवापारा बजरंग दल का गठन किया गया और संयोजक और सह संयोजको की नियुक्ति की गई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भूपेंद्र सोनी ( पूर्व जिला उपाध्यक्ष विहिप) और धीरज साहू ने नव कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने हिन्दूओ को एकता के सूत्र में बांधने और हिन्दू धर्म के प्रति जागरूकता की बात कही।  बैठक के दूसरे सत्र में संगठन के डिगेश्वर वर्मा विभाग सह मंत्री विहिप, निखिल यादव जिला मंत्री विहिप, मोहित साहू जिला संयोजक जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार नवापारा बजरंग दल के गठन की घोषणा की गई।

इन्हे मिली जिम्मेदारी

घोषणा अनुसार नगर संयोजक सुमित सोनी, सह संयोजक मुकेश निषाद, चन्दन जैन, चंद्रकांत साहू, गौ रक्षाप्रमुख अभिषेक शर्मा, सह गौ रक्षाप्रमुख मुन्नू जैन, चंदन यादव, महेश साहू, अखाड़ा प्रमुख खुशवंत ठाकुर, राजा साहू, राहुल साहू, सत्संग प्रमुख मनु तिवारी, तरुण यादव, रोहित कंडरा, सेवा प्रमुख रमन सोनकर, सेवासहप्रमुख गौरव सामनानी, युवराज यादव, प्रचार प्रमुख राघव सोनकर, प्रचार प्रसार सह प्रमुख हर्ष, मेहुल कृष्णा यादव, विद्यार्थी कार्य प्रमुख नितुल देवांगन, शुभम देवांगन एवं अन्य सभी वार्डो के संयोजक और सह संयोजको की नियुक्ति की गई।

दुर्गावाहिनी के बहनों की उपस्थिति साथ ही संगठन के पूर्व दायित्ववान पदाधिकारी कार्यकर्ता गुलाब राव, मुकंद मेश्राम, नागेंद्र वर्मा, कुणाल मिश्रा, ललित साहू, संजय साहू, राजु रजक, देव साहू, राकेश यादव, करन साहू और समस्त कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

शपथ ग्रहण के बाद प्रथम सम्मेलन का आयोजन, भूपेंद्र बल्लू सोनी बने नवापारा नपा उपाध्यक्ष, निकाली विजय रैली

Related Articles

Back to top button