Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस पद से दिया इस्तीफा, कही ये बात…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सिंह ने रविवार को नामांकन दाखिल किया है। इसलिए निर्वाचित होने से पहले उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा है। विधानसभा का शीत सत्र मंगलवार 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा।

रविवार को रमन सिंह ने विधानसभा स्पीकर के लिए भरा नामांकन

रविवार को विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के बाद रमन सिंह ने कहा कि, मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है। जानकारी के अनुसार शीतकालीन सत्र के पहले दिन सभी विधायकों की शपथ होगी। इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा। प्रोटेम स्पीकर के रूप में राम विचार नेताम ने रविवार को राजभवन में शपथ ली है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से रमन का इस्तीफा

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं, लेकिन पार्टी की ओर से मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। इसलिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहा हूं। मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं संगठन के सभी शीर्ष नेताओं का आभारी रहूँगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

डॉ. चरणदास महंत होंगे नेता प्रतिपक्ष, पूर्व CM बघेल ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film