पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है वे घर पर बेहोश हो गए थे। हॉस्पिटल के मुताबिक उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था। भारत सरकार के सूत्र के अनुसार कल शुक्रवार 27 दिसंबर के सभी निर्धारित सरकारी कार्यक्रम रद्द किये जायेंगे। 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित राज नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राहुल गांधी ने लिखा कि मैंने अपना गुरु खो दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह जी साधारण परिवार से उठकर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या है पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन