शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, पूर्व सरपंच के बेटे की टांगी से वार कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के पूर्व सरपंच के बेटे की उसके दो दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक हरेली के दिन अपने दोस्तों के साथ त्योहार मनाने घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। अगली सुबह ग्रामीणों ने उसका शव सड़क किनारे देखा। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर चांपा जिले के नैली चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, नैला सिवनी में पूर्व सरपंच महारथी चौहान के बेटे अर्जुन चौहान (38 वर्ष) का शव सड़क किनारे मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। अर्जुन की हत्या टांगी से की गई थी।
पुलिस जांच में पता चला कि अर्जुन का गांव के ही कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद सागर सूर्यवंशी पिता संतोष (21 वर्ष) और हर्ष सूर्यवंशी पिता समारू (24 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम सिवनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। बताया गया कि हत्या से पहले आरोपियों ने बोड़सरा शराब भट्टी के सामने शराब पी थी। इसी दौरान विवाद हुआ। झगड़े में दोनों ने टांगी से अर्जुन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
तालाब में मिला सरपंच पति का शव, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला