गरियाबंद जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ 16 लाख बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के जंगलों में आज सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों को भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ 16 लाख रुपए कैश बरामद हुए है। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल और लैपटाप भी बरामद किया गया है। गरियाबंद पुलिस को आज दोहरी बडी सफलता मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार 16-17 अगस्त 2025 के दरम्यानी रात बडे गोबरा के जंगल नक्सलियों की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। 17.08.2025 के सुबह करीबन 05.15 बजे गोबरा रोड झापेन नाला के आगे पहाड़ी जंगल में सर्चिग के दौरान पुलिस पार्टी को अपनी ओर आता देख कर जंगल में पूर्व से घात लगाकर छिपे प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों द्वारा अपने पास रखे आटोमैटिक हथियारों से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग किया जाने लगा। 

पुलिस पार्टी ने तत्काल पेड़ व चट्टान का आड़ लेकर अपनी जान बचाते हुए नक्सलियों से तत्काल फायरिंग बंद कर देने एवं आत्मसमर्पण करने हेतु हिदायत दी गई। लेकिन उनके द्वारा और भी आक्रामक होकर शासन एवं पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए पुलिस पार्टी को जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी के ऊपर लगातार फायरिंग किया जाने लगा।

मौके से भाग खड़े हुए नक्सली

 

 

 

जवानों के पास कोई अन्य विकल्प न होने से पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। जिसके बाद पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल पहाड़ का आड़ लेते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस पार्टी द्वारा कुल 12 राउण्ड फायर किया गया।

इसके बाद आत्मसमर्पित नक्सली दीपक मण्डावी द्वारा बताये गये वह स्थान पर जहाँ नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में गोला बारूद व अवैध धनराशि जमीन में गाड़कर छिपाया गया था। घटना स्थल पहुच कर आसपास बीडीएस टीम से चेकिंग कराया गया। जहां नक्सलियों का खजाना पुलिस जवानों के हाथ लग गया। 

उस स्थान पर जमीन की खुदाई कराने पर एक नीले रंग के तिरपाल के अंदर देशी बीजीएल बड़ा- 04 नग, देशी सुरका सेल छोटा 04 नग, हैण्ड ग्रिनेड 01 नग, वर्दी बेल्ट महरूम कलर 01 नग, नक्सली पोज 02 नग, नक्सली वर्दी 02 सेट, एक छोटे स्टील डिब्बा में अंदर पॉच सौ के बहुत सारे नोटों के बंडल व दो हजार के नोट मिलने पर मौके पर समक्ष गवाहों के नगदी रकम को गिनवाया गया। जिसमें 500 के कुल 33 बण्डल मिले 32 बण्डल में 500 रूपये के 100-100 नोट कुल 16,00,000/-रूपये एवं 01 बण्डल में 500 रूपये के 80 नोट कुल 40,000/- रूपये तथा 2000 हजार रूपये के 05 नोट कुल 10,000/- रूपये कुल नगदी रकम 16,50,000/- रूपये बरामद किया गया। 

इलेक्ट्रानिक समान और लैपटाप भी मिले

02 नग मोबाईल सैमसंग कंपनी का किन्डल इलेक्ट्रानिक डिवाईस 01 नग, पेनासोनकि कंपनी का 01 नग रेडियों, सुरका कारतूस देशी 07 नग, सुरका कारतूस देशी खाली केस 06 नग, इसांस राउण्ड 5.56 एमएम.- 15 नग, 7.62 एमएम. राउण्ड 16 नग, 7.62 एमएम. खाली केश-02 नग, एचडी कार्टिज – 01 नग, एक स्टील बडा डिब्बा में 01 नग क्म्स्स् कंपनी लैपटॉप, 01 नग लेपटॉप चार्जर, कॉर्डेक्स 04 बण्डल, , जिलेटिन रॉड 15 नग, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर 50 नग, इंसास मैगजीन 01 नग, एसएलआर रायफल मैगजीन 01 नग, सोल्ड्रिग मशीन 01 नग, इलेक्ट्रानिक वायर 01 बण्डल, एवं टिफिन बम 01 नग पाया गया। सामग्रियों का बरामद किया गया।

माओवादि के द्वारा आत्मसमर्पण एवं माओवादियों के द्वारा डम्प किये गये सफलताओं में जिला पुलिस बल गरियाबंद, 65 बलाटियन सीआरपीएफ, 211 बलाटियन सीआरपीएफ एवं 207 कोबरा का विशेष भूमिका रही है। इन लगातार कार्यवाहियों से नक्सलियों की कमर टूरी है।  आत्मसमर्पण किए नक्सलियों की जानिए पूरी हिस्ट्री……..

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: दो महिला सहित चार हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने आटोमेटिक हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण, जानिए इनकी पूरी हिस्ट्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल