अभनपुर पुलिस की कार्रवाई: 3-4 साल से फरार 5 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सभी आरोपी पिछले 3 से 4 वर्षों से फरार थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अभनपुर पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार वारंटियों की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में कैलाश गिलहरे (28 वर्ष) निवासी बड़े उरला, ओमप्रकाश साहू (24 वर्ष) निवासी बड़े उरला, ललित पठारी (24 वर्ष) निवासी बजरंग होटल के पास अभनपुर, दिलीप यादव (46 वर्ष) निवासी उपरपारा अभनपुर तथा उदय प्रकाश भारती (28 वर्ष) निवासी तेन्दुआ थाना राखी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी पिछले कई वर्षों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत उन्हें 5 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। थाना प्रभारी अभनपुर ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, उपद्रवियों को भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button