शादीशुदा महिला से गैंगरेप, अपहरण कर ले गए गोवा, बहनोई सहित चार युवकों ने 7 दिनों तक किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने बहनोई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला को पहले अजिरमा ले गए, इसके बाद गोवा ले जाकर 7 दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला सरगुजा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर हॉस्टल में रहने वाली एक महिला ने 4 मई को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि 15 जनवरी को हॉस्टल से बहन के घर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे आरोपी शुभम, अंशु ने फोन किया और घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कार में दोनों के अलावा उसके दो दोस्त पुष्पराज और संजय भी सवार थे। शुभम और अंशु उर्फ अनुराग उसके रिश्तेदार हैं।

एक हफ्ते तक किया गैंगरेप उसके बाद घर छोड़ा

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे सबसे पहले अजिरमा ले गए। जहां मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किया। इसके बाद धमकाते हुए जबरदस्ती गोवा ले गए, वहां भी एक सप्ताह तक गैंगरेप किया। उसका मोबाइल जब्त कर बंद कर दिया था। एक हफ्ते बाद 22 जनवरी को पीड़िता को उसकी बहन के घर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने घटना के संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बहनोई समेत चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की धमकी से महिला काफी डरी-सहमी हुई थी। उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। साढ़े तीन महीने बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और गांधीनगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपी शुभम उजेरिया (28), संजय चौधरी (27), अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया (22) निवासी मनेन्द्रगढ़ और पुष्पराज लकड़ा (19) निवासी सूरजपुर को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया गया है। उनके पास से एक्सयूवी कार भी बरामद हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

महिला का अपहरण कर गैंगरेप : जंगल ले जाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म, एक आरोपी की कुछ दिनो बाद होने वाली थी शादी

Related Articles

Back to top button