बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव; चार आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मगरलोड थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बीमार बेटी को ठीक करने का दावा कर चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता पर मतांतरण का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इलाज के बहाने महिला से किया बारी-बारी दुष्कर्म

दरअसल, पांच दिन पहले पीड़िता ने मगरलोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी बीमार थी। इसी दौरान चार आरोपी नारायण महार (36), धनेश राम साहू (57), भुनेश्वर साहू (40) और नंदकुमार साहू (38) ने प्रार्थना कर बच्ची को ठीक करने का दावा किया। आरोपियों ने इलाज के बहाने महिला को अकेला पाकर बारी-बारी कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी इलाज और प्रार्थना के नाम पर कई दिनों से उनके संपर्क में थे। घटना के बाद उन्होंने महिला पर मतांतरण का दबाव बनाया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत दर्ज होते ही मगरलोड पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1),299 बीएनएस एवं 4 छ.ग. धामिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना गंभीर है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर के फार्महाउस में महिला से गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button