होली पर गरियाबंद पुलिस अलर्ट: सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 49 चालान कटे, बदमाशों पर कड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

गुंडा-बदमाशों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुंडा-बदमाशों की चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर अंकुश और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग

शहर के सूचीबद्ध गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। जो बदमाश अपने निवास पर अनुपस्थित मिले, उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

शराब सेवन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन

सार्वजनिक स्थानों पर शराब का बिक्री करने वाले के विरुद्ध 03 प्रकरण में 75 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों (Drink and Drive) के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर कार्यवाही गई। साथ ही, बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वाले 49 के विरुद्ध चालान काटे गए।

कबाड़ियों की जांच

चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शहर के कबाड़ खानों की आकस्मिक चेकिंग की गई। कबाड़ियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी संदिग्ध सामान की खरीदी-बिक्री न करें और आने-जाने वाले सामानों का विधिवत रिकॉर्ड रखें। संदिग्ध सामान पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

शांति भंग करने की आशंका वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 15 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

MCP (Mobile Check Posts) पॉइंट पर मुस्तैदी

शहर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर MCP (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर वाहनों की सघन तलाशी ली गई। देर रात तक चलने वाली इस चेकिंग में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की 76 स्थानों पर रेड, 30 से अधिक बदमाशों पर कार्रवाई, वारंटियों की धरपकड़ तेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button