सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत: मड़ई मेले देखकर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर के रहने वाले 2 सगे भाईयों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनो मड़ई मेले देखने के लिए गए थे। तभी लौटने के समय ये हादसा हो गया है। बस ने दोनों बाइक सवार को टक्कर मार दी है। जिसके चलते मौके पर ही एक की मौत हो गई थी। वही दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में इलाज के दौरान भी उसकी भी मौत हो गई है। हादसा बिरेझर चाौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर के रहने वाले खेमराज कोसले (23) और उसका छोटा भाई जसवंत कोसले(22) रविवार को धमतरी जिले के सांकरा में मड़ई मेले में शामिल होने आए थे। यहीं से वे दोनों राक ते वक्त लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।
बताया गया कि दोनों रात को करीब 11 बजे के आस-पास रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में कोड़ेबोड़ के पास पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से एक बस आ रही थी। जिसने दोनों भाइयों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही खेमराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं जसवंत कोसले घायल हुआ था।
घटना के बाद आरोपी बस ड्राइवर गाड़ी छोड़कर ही भाग निकला। उधर आस-पास के लोगों की मदद से जसवंत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस और परिजनों को दी गई थी। इसके बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।