मुख्यमंत्री ने हाथों सम्मानित हुई गरियाबंद SDOP निशा सिन्हा, उत्कृष्ट कार्यों के लिए गुरूघासीदास पुरस्कार 2025 से किया गया सम्मानित
अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगो को राहत पहुंचाने एवं उन पर हुए अत्याचार के विरूद्ध घटित मामलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए रनिंग शील्ड, प्रशस्त्रि पत्र एवं पुरूस्कार राशि प्रदाय किया गया।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि आजादी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित 15 अगस्त 2025 के मुख्य परेड समारोह में निशा सिन्हा अनुविभागीय अधिकारी, गरियाबंद को अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगो को राहत पहुंचाने एवं उन पर हुए अत्याचार के विरूद्ध घटित मामलों में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री छ.ग. शासन विष्णुदेव साय के हांथो गुरूघासीदास पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद निशा सिन्हा जनवरी 2022 से 2024 तक थाना अजाक के नोड़ल अधिकारी के रूप में पदस्थ रह कर अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत पंजीबद्ध 43 प्रकरणों में जाँच उपरांत 12 प्रकरणों में विवेचना पूर्ण होने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को 20 वर्ष की सजा के साथ अर्थदण्ड दिया गया है।
उक्त प्रकरणों के पीडिता को त्वरित राहत राशि दिलाने में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, गरियाबंद की विशेष भूमिका रही है। थाना अजाक में पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में पदस्थ रहने के साथ समुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से गांव एवं स्कूल/कॉलेज जा कर साइबर फ्रार्ड, नशे के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम, अभिव्यक्ति ऐप, चेतना, यातायाता जगरूकता के संबंध में युवाओं एवं ग्रामीणो को जागरूक के साथ सामाजिक दायित्व को भी पूरा किया है। वर्तमान में निशा सिन्हा अनुविभगीय अधिकारी पुलिस, गरियाबंद में माह जून 2025 से पदस्थ रह कर कार्यरत है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम पदक सूची में घोषित, देखिए पूरी लिस्ट