गरियाबंद ब्रेकिंग: करेंट की चपेट में आने से दो युवक झुलसे, 2 बकरियों की भी हुई मौत, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पेड़ काटते समय बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल देवभोग विद्युत केंद्र में कदलीमुड़ा इलाके में करंट की चपेट में आकर 2 चरवाहे गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं 2 बकरियों की मौत भी हो गई है। दोनों चरवाहों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देवभोग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के कदलीमुड़ा गांव में 2 चरवाहे बकरियों के लिए चारा काटने गए थे। वे पेड़ की डाली को काट ही रहे थे कि 33 केवी लाइन तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों चरवाहों को जबरदस्त करंट लग गया और वे गंभीर रूप से झुलस गए।

बताया जा रहा है कि जिस डाली को चरवाहों ने काटा था, वो 33केवी लाइन के तार में फंस गई थी। डाली से पत्ता खाने के चक्कर में 2 बकरियों को करंट लग गया और बकरियों की मौत हो गई। जो चरवाहे झुलसे हैं, उनके नाम लेखन भोई और लीलाबर हैं। इन्हें देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है।

देखिए वीडियो :- 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

राजिम ब्रेकिंग : खेत में पराली जलाने के लिए लगाई आग पेट्रोल पंप तक पहुँची, बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची मवेशी और चरवाहे की जान

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन