प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 06 मार्च को, विभिन्न विषयों के शिक्षकों सहित 200 पदों पर होगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा कार्यालय परिसर में निजी प्रतिष्ठान श्री पैरी गंगा महाविद्यालय, मैनपुर एवं आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कोपरा एवं अलर्ट सिक्योरिटी सर्विस फल मार्केट के पास लालपुर, रायपुर में सहायक प्राध्यापक (विषय-हिन्दी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, प्राणिशास्त्र एवं कम्प्यूटर शिक्षक) सुरक्षा प्रहरी, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक, सिक्योरिटी गार्ड, महिला सुरक्षा गार्ड, सुपरवाईजर, कारपेंटर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के रिक्त 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इस हेतु गुरूवार 06 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी प्रतिष्ठान में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक उक्त विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण एवं 8वीं 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, गरियाबंद में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठायें। 

उक्त पद की पूर्ति हेतु सेट/नेट/पी.एच.डी. उत्तीर्ण आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 में संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

व्यापम की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 32 से अधिक परीक्षाएं लेगा व्यापम, 09 मार्च से प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा से होगी शुरूआत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल