सेक्स रैकेट का खुलासा : संदिग्ध हालत में 8 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- देह व्यापार के मामले में पुलिस ने 8 महिला समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कवर्धा पुलिस को सूचना मिली कि खुटू नर्सरी साहूजी नगर में कौशल्या कुर्रे और राजनांदगांव बायपास निवासी किरण पानागर द्वारा अपने-अपने घर पर बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ किया है। मौके पर 8 युवतियां और 2 दो युवक को रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। पूरा मामला करीबधाम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि काफी समय से कौशल्या कुर्रे और किरण पानागर द्वारा अपने-अपने घरों में बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहे थे। जिसके कारण आम लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था। 12 सितंबर को लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। जिसके बाद कवर्धा थाना से उप निरीक्षक शांता लकड़ा के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस से विवाद करने लगे, हालांकि सख्त रुख अपनाते हुए घरों की तलाशी ली गई।

इस दौरान कौशिल्या के घर पर 3 महिलाएं तथा कुछ पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले और किरण पनागर के घर पर 4 महिलाएं और दो पुरुषों को सदिग्ध हालत में पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने 8 युवतियां और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • कौशिल्या कुर्रे पति संतोष कुर्रे (28 वर्ष) साहूजी नगर खुद नर्सरी के पास कवर्धा
  • सत्यवती सिंह पति चेतन सिंह (27 वर्ष) भिंभौरी लोहारा, जिला कबीरधाम
  • अंजू जोशी पति नकुल जोशी (28 वर्ष) भिभौरी लोहारा जिला कबीरधाम
  • धरमदास पिता गुलाबदास (36 वर्ष) रिवापार, बोडला जिला कबीरधाम
  • पंकज देवांगन पिता पुनुराम देवांगन (30 वर्ष) टिकरीपारा रोड, गंडई, जिला खैरागढ़
  • ऋतु कुर्रे पिता संतोष कुर्रे (20 वर्ष) देवनगर, छोटे कोनी जिला बिलासपुर
  • अंकी कुर्रे पिता संपतराम कुर्रे (22 वर्ष) अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
  • निधि कुर्रे पिता संपतराम कुर्रे (20 वर्ष) अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
  • साक्षी यादव पिता सुनील यादव (21 वर्ष) कोटा, जिला बिलासपुर
  • दुर्गा महोबिया पिता धनीराम बरनवा (39 वर्ष) ग्राम अंगई, बजाग जिला डिण्डौरी (मध्यप्रदेश)
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, संचालिका समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन