दीवार तोड़कर बकरा-बकरियों की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, बकरों का मांस बेचकर कमाए पैसे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– किसान के कोठे में सेंध लगाकर बकरे-बकरियों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के अंधेरे में मिट्टी की दीवार में छेद कर अंदर घुसकर एक-एक कर पशुओं को बाहर निकाला और फरार हो गए। पूरी वारदात कोठे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेवार और सारधा में किसान मुकेश वर्मा अपने प्लॉट में बकरी पालन करता था। 15 मार्च की रात वह रोज की तरह कोठे में ताला लगाकर घर चला गया। देर रात पड़ोसी के फोन पर जब वह मौके पर पहुंचा तो दीवार में बड़ा छेद मिला और अंदर से 37 बकरी-बकरा गायब थे। किसान ने प्लॉट में लगे कैमरे की फुटेज जांच की, जिसमें साफ दिखाई दिया कि रात 1 से 2 बजे के बीच आरोपी दीवार में बनाए गए छेद से बकरियों को पकड़-पकड़कर बाहर फेंक रहे थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की।

दो आरोपी दबोचे, बकरों का मांस बेचकर कमाए पैसे

पुलिस ने हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18) और नजीर खान उर्फ मजीद खान (20), निवासी चिलहाटी थाना सरकंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए 4 बकरों को काटकर 4 हजार रुपये में बेच दिया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाकी बकरी-बकरों को उनके फरार साथियों के पास छिपाकर रखा गया है।

बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और चोरी हुए पशुओं की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

दीवार तोड़कर बकरा-बकरियों की चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button