दीवार तोड़कर बकरा-बकरियों की चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्लाट से बकरा-बकरी चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में कोठा की दीवार तोड़कर करीब 17 नग बकरा-बकरी पार कर दिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेंवार निवासी मुकेश वर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पिछले एक वर्ष से धान मंडी के बंगल क्षेत्र स्थित अपने प्लाट में बकरी पालन का कार्य कर रहा है। 15 मार्च 2026 की शाम वह रोजाना की तरह अपने 09 नग बकरे और 08 बकरियों को चराकर करीब 7 बजे कोठा में बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था।
आधी रात दीवार में छेद कर दिया वारदात को अंजाम
रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कोठा की दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया और एक-एक कर सभी बकरा-बकरियों को बाहर निकालकर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी तब मिली जब पड़ोसी ने मुकेश को फोन कर दीवार टूटने और पशुओं के गायब होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कोठा की दीवार टूटी और सभी पशु गायब थे।
CCTV में कैद हुआ आरोपी
प्लाट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात के समय छेद के जरिए बकरा-बकरी बाहर निकालते हुए दिखाई दिया है। चोरी गए पशुओं की कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में चकरभाठा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
ज्वेलरी शॉप में फिल्मी अंदाज में चोरी, आरोपी महिला और उसका साथी गिरफ्तार











