सब्जियों के दाम में भारी गिरावट: मंडी में सब्जी की आवक अच्छी, जानिए सब्जियों के दाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मौसम के बदलाव का असर अब सब्जियों में देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई सब्जियों में दाम बढ़ गए हैं, तो कईयों सब्जियों में दाम घट गए हैं। ऐसा ही असर टमाटर उत्पादन पर पड़ा है। उत्पादन एकदम से 35 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है। हफ्तेभर में तैयार होने वाली टमाटर की फसल महज 2 से तीन दिन में पक कर तैयार हो जा रही है। बंपर आवक से टमाटर के दामों में भी गिरावट आई है। एक कैरेट (25 किलो) महज 150 रुपए में किसान बेच रहा है। बाजार में आम लोगों के लिए यह 10 रुपए में दो किलो और कुछ जगहों पर तीन किलो तक मिल रहे हैं। टमाटर के दाम टूटने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
सब्जियों के भावों को देख कुछ दिन पहले घरों में किचकिच का माहौल था, सब्जी मंडी में भी खरीदारी करने आए लोग सब्जियों के भावों को देखकर उल्टे पांव लौट जाते, लेकिन अब स्थिति अलग है, बाजार में करीब सभी प्रकार की सब्जियों के दाम काफी कम दिखाई दिए। सब्जियों के दामों में आई एकदम गिरावट से लोग प्रसन्न दिखाई दिए। जहां पहले पाव-आध पाव सब्जी खरीद कर ले जाते वे लोग ही थैलों में भरकर सब्जियां खरीद करते दिखाई दिए।
जानिए अन्य सब्जियों के दाम
सब्जी         दाम (किलो)
मटर     –    40
गोभी    –    20
भाटा    –    20-30
सेमी    –    40
बरबट्टी    –    30
गाजर    –    30
भिण्डी    –    20-30
नवलगोल    –    30
लौकी    –    10
पालक    –    20
अदरक    –    50
ककड़ी    –    30
मूली    –    20
कुम्हड़ा    –    20
ढेस    –    80
बिंस    –    40
तोरइ    –    40
डोरका    –    30
केला    –    30
पत्ती गोभी    –    10
गवार फल्ली    –    30

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन