छत्तीसगढ़ मे हत्याकांड के आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर, जिले में पहली बड़ी कार्रवाई, आरोपी पर 9 मामले थे दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में हत्याकांड के मास्टरमाइंड आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चला है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले कवर्धा में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्रवाई है। मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अयाज खान पर साधराम के हत्या का मामला दर्ज है। आज 25 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे पुलिस फोर्स के साथ जिला प्रशासन और नगरपालिका की टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा स्थित अयाज खान के घर पहुंची और मकान के सामने बनी दुकान पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। कार्रवाई होते देख स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसएसपी अभिषेक पल्लव भी मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला

20 जनवरी को कवर्धा मे लालपुर नर्सरी के पास साधराम यादव (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी लाश लालपुर कला गांव की नर्सरी के पास 21 जनवरी को मिली थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया था। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक नाबालिग है। इन 5 आरोपियों में अयाज खान भी शामिल था। फिलहाल हत्याकांड के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

घटना के बाद से आरोपी अयाज खान के घर बुलडोजर चलाने और उसे फांसी देने की मांग की जा रही थी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी कई मौकों पर कहा है कि प्रदेश में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद गुरुवार को हत्याकांड के आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई।

9 मामले है दर्ज

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि बीजपार में आरोपी की अवैध दुकान थी, जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। अन्य आरोपियों की भी जांच चल रही है। अगर उनके मकान का भी निर्माण अवैध पाया जाता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयाज खान पर हत्या, दंगा और डकैती समेत 9 मामले दर्ज हैं। एसपी पल्लव ने कहा कि जो भी लोग गंभीर अपराध में लिप्त पाए जाएंगे, उनके अवैध कंस्ट्रक्शन पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

कब्र खोदकर निकाली 3 दिन से दफनाई लाश, गांव वालों को धोखे में रख कर दिया था अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल