धर्म, आस्था और संस्कृति का संगम राजिम कुंभ कल्प : राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, महानदी आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सत्संग दरबार होंगे आकर्षण का केंद्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से विख्यात राजिम में आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महापर्व राजिम कुंभ कल्प 2026 का शुभारंभ माघ पूर्णिमा 01 फरवरी से होगा, जो महाशिवरात्रि 15 फरवरी तक चलेगा। इस वर्ष भी कुंभ कल्प का आयोजन नया मेला स्थल, चौबे बांधा, राजिम में भव्य रूप से किया जाएगा।
राजिम कुंभ कल्प का उद्घाटन माघ पूर्णिमा के दिन 01 फरवरी को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।शुभारंभ समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रनवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के अलावा जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा अध्यक्षा श्रीमती ओमकुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेन्द्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्षरूप नारायण साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी।
देशभर से संत-महात्माओं का होगा दिव्य समागम
राजिम कुंभ कल्प के शुभारंभ अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का आशीर्वचन और सानिध्य प्राप्त होगा। जिसमें प्रमुख रूप से दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, महंत नरेन्द्र दास जी महाराज, स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, स्वामी विराम देवाचार्य जी महाराज, आचार्य स्वामी राकेश जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी, संत कौशलेन्द्र रामजी महाराज, महंत उमेशानन्द गिरी जी महाराज, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, संत विचार साहेब जी महाराज, महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, स्वामी डॉ. राजेश्वरानन्द जी महाराज, संत परमात्मानन्द जी महाराज, संत युधिष्ठिर लाल जी महाराज, संत गोकुल गिरि जी महाराज, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, महंत बी.आर. जोशी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी पुष्पा बहन, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी हेमा बहन शामिल होंगे।
महानदी आरती, सांस्कृतिक संध्या और सत्संग दरबार आकर्षण का केंद्र
राजिम कुंभ कल्प के दौरान प्रतिदिन शाम 6.30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से तथा संध्या 7 बजे से मुख्य मंच, नया मेला स्थल चौबेबांधा राजिम में आयोजित होंगे। इसी तरह 09 से 11 फरवरी तक संत गुरूशरण जी महाराज (पंडोखर सरकार) का सत्संग दरबार त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित होगा। यह सत्संग प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा।
राजिम कुंभ कल्प मेला आयोजन को सफल बनाने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के साथ जिला प्रशासन गरियाबंद और संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











