108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ : 2100 कलशों के साथ निकली भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

पीले वस्त्रधारियों से शहर पटा, पहली बार निकाली गई ऐसी कलश यात्रा, हजारों महिलाएं हुई शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा नगर में राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से आयोजित हो रहे 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आए गायत्री पीठ प्रमुख के मार्गदर्शन में नगर में भव्य और ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें अंचल के अलग-अलग कोने से आए करीब दो हजार से अधिक महिलाओं और युवतियों ने पीले वस्त्रों में कलश धारण किया। वहीं अंचल सहित अन्य जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भी कलश यात्रा में सहभागिता निभाते हुए अपनी उपस्थिति दी।

बता दे कि यज्ञ के पहले कलश यात्रा का विशेष महत्व माना जाता है। शुभ कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की जाती है। इसके पहले गायत्री महामंत्र, सामूहिक शंखनाद के साथ कलश शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। मां गायत्री, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी के चित्र के समक्ष शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान आचार्यों ने मंगल व ध्वज गीतों के साथ नगर भ्रमण के लिए कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल हरिहर स्कूल मैदान से शुरू होकर गायत्री मंदिर, शीतला मंदिर, काली मंदिर चौक से सुभाष चौक, सदर रोड होते हुए त्रिवेणी संगम महानदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल लेकर गंज रोड होकर पुनः यज्ञ स्थल हरिहर स्कूल मैदान पहुंची। इस दौरान माथे पर कलश लिए पीले वस्त्रधारियों से पूरा शहर पट गया था। मंगल गीतों व गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

शहर में एक किमी लंबी कलश यात्रा निकली

नगर में पहली बार इतनी बड़ी और ऐतिहासिक कलश यात्रा देखने को मिली। करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। अनुमान मुताबिक यात्रा करीब एक किमी से भी ज्यादा लंबी थी। इस कलश यात्रा में कई भजन कीर्तन मंडली, नर्तक दल लगातार लोगों को मनमोहित करती रही। यात्रा के दौरान हाथ में ध्वज पताका लिए मां गायत्री के जय-जयकार के नारे लगा रही थी।

पुष्प वर्षा से स्वागत

कलश यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया। मां कर्मा मंदिर के पास नगर साहू समाज, व्यापारी प्रकोष्ठ साहू समाज द्वारा आरती पूजन कर फूलों की पंखुड़ियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा कलश यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने पानी, फलाहार और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ : युवा क्रांतिकारी भाईयों एवं बहनों द्वारा निकाली गई युग परिवर्तन बाइक रैली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film