तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त : दो युवकों की मौके पर मौत, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) :- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक गुतुरमा से अंबिकापुर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रहा राहुल लकड़ा (20) अपने दोस्त आर्यन कुजूर (19) के साथ रविवार को बाइक ग्राम भरतपुर, भट्टीपारा गया हुआ था। वहां से काम निपटाकर दोनों रात में ग्राम ललितपुर, गुरगुमा में अपने रिश्तेदार के यहां चले गए और वहीं रुक गए। सोमवार सुबह दोनों बाइक से अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

नेशनल हाईवे में गुरगुमा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक उछलने के बाद अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। इससे राहुल और उसके दोस्त आर्यन कुजूर की मौके पर मौत हो गई।

दोनों युवक ग्राम मुसघुटरी, महादेवडांड जिला जशपुर के थे और आपस में गहरे दोस्त थे। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल