विधायक रोहित साहू ने ड्योढीपार सेन समाज राजिम के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर विधायक का जताया आभार

25 लाख की लागत से होगा निर्माण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने ड्योढ़ीपार देशहा सेन समाज महासभा के बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से यह भवन तैयार होगा। भूमिपूजन समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों और नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने सेन समाज की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सेन समाज सदैव से अपनी सेवा भावना और कौशल के लिए जाना जाता है। समाज की असली ताकत उसका संवाद और संप्रेषण है। यह बनने वाला नया भवन आपसी मेलजोल, चर्चा और सामाजिक निर्णयों का एक सशक्त केंद्र बनेगा। विधायक ने आगे कहा कि आज के आधुनिक दौर में किसी भी समाज के उत्थान के लिए संगठित होना और एक साझा मंच का होना अनिवार्य है, जहाँ युवा पीढ़ी को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ा जा सके। भवन जब बनकर तैयार होगा तब सामाजिक बैठकों, मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य चर्चाओं के लिए एक सर्वसुविधायुक्त मंच प्राप्त होगा।

सामाज ने किया आभार व्यक्त

विधायक ने आश्वासन दिया कि राजिम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक संस्थाओं की बेहतरी के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने सामाजिक एकता को समझनी उन्नति का आधार बताया और कहा कि सामाजिक गतिविधियों में समाज के प्रत्येक युवाओं और मातृशक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि वे भी समाज की रीति नीति को करीब से समझ सकें और आने वाली पीढ़ी के लिए अपना योगदान दे सकें। इस दौरान ड्योढ़ीपार देशहा सेन समाज के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया।

सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से एक सर्वसुविधायुक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब साकार होने जा रही है। इससे समाज को विभिन्न आयोजन करने में बड़ी सहूलियत होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं राजिम विधायक रोहित साहू के सार्थक और प्रगतिशील विजन के चलते यह सौगात सेन समाज को मिली है। विधायक रोहित साहू ने सेन समाज को अपनत्व के भाव से जोड़कर देखा है जिसके फलस्वरूप अब आने वाले समय में यह सर्वसुविधायुक्त भवन तैयार होगा।

उक्त कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने भी संबोधित किया और कहा कि नगर के समग्र विकास में हर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने समाज के युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा के माध्यम से समाज का नाम रोशन करें और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। समाज की उन्नति और एकता के लिए सब मिलकर सामूहिक प्रयास से समाज विकास को प्राथमिकता दें।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सेन समाज के प्रदेशाध्यक्ष हीराधर सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सेन, महासचिव शत्रुघ्न श्रीवास, कोषाध्यक्ष माखन सेन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, चंद्रप्रकाश सेन अध्यक्ष राजिम सेन समाज महासभा, रिकेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, रेखा कुलेश्वर साहू पार्षद राजिम, पार्षद आकाश राजपूत, कुलेश्वर साहू पार्षद, भाजपा नेता राजू साहू,भूपेंद्र कुमार सेन प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, शैल सेन प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

विकास कार्यों की स्वीकृति पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव से विधायक रोहित साहू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर जताया आभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button