गड्ढे में उछली बाइक, महिला गिरी, पीछे से आ रहे हाईवा ने हाथ को कुचला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- मंगलवार को बेटे के साथ घर लौट रही महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। दरअसल महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर घर लौट रही थी, तभी गड्ढे में उछलकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान हाईवा की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं हाईवा चालक गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। इधर गुस्साए लोगों ने बारिश में भीगते हुए बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। जिन्हें पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर हटाया।

गड्ढे में उछली बाइक और महिला नीचे गिरी

इस दौरान करीब 1 किमी तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। घंटेभर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस ने बताया, हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। महिला मिंदबाई साहू कोलियारी की रहने वाली है। वह अपने बेटे सतीश साहू के साथ घर जा रही थी। दानीटोला स्थित नहर नाके के पास जानलेवा गड्ढे में बाइक उछली और महिला नीचे गिर गई। महिला का हाथ पीछे से आ रही हाईवा की चपेट में आ गया। फिलहाल रायपुर में उसका इलाज चल रहा है।

युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

हादसे की सूचना पर श्रीराम हिन्दू संगठन के प्रमुख कोमल संभाकर के साथ आसपास के युवाओं ने सड़क मरम्मत की मांग की और विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवाओं ने बरसते पानी के बीच हाईवे पर करीब 10 मिनट चक्काजाम किया। बारिश थमने के बाद कोतवाली टीआई बृजेश तिवारी, डीएसपी नेहा राव पवार सहित मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी, जवानों ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक सड़क से हटाया।

सड़क पर 2 फीट तक गहरे गड्ढे, रोज हादसा

धमतरी-नगरी स्टेट हाईवे सबसे ज्यादा खराब है। सिहावा चौक से लेकर कोलियारी चौक तक सड़क से डामर ही गायब हो गई है। डेढ़ से 2 फीट तक गहरे गड्ढे में गिरकर राहगीर रोज चोटिल हो रहे हैं। दानीटोला नहर किनारे और मछली परसा के पास गड्ढे इतने ज्यादा हैं कि गिनना मुश्किल है। पीडब्ल्यूडी ने गिट्टी और रेत बिछाई है। सड़क किनारे बरसाती पानी निकासी के लिए गड्ढे खोदे हैं, जिसमें फिसलकर लोग गिर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

ट्रेलर और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत: दो सगे भाईयों की मौत, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन