संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- ग्राम छाटा स्थित पत्थर खदान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोड़पेंडरी और छाटा के बीच एक पत्थर खदान में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास पूछताछ की, तो मृतक की पहचान ग्राम अचानकपुर निवासी उर्मिला हिरवानी (50 वर्ष) के रूप में हुई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या का शव को ठिकाने लगाया गया।

दिमागी रूप से कमजोर थी महिला

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, तो पता चला कि, उर्मिला दिमागी रूप से कमजोर थी। घर में उसका पति, बेटा और बहू है। पति चल फिर नहीं पाता है। बेटा किसान है। बेटे ने बताया कि, उसकी मां हर दिन सुबह 4 बजे भोर में घर से खदान की तरफ जाती थी। वहां से नहाकर सुबह 6 बजे लौटती थी। शनिवार को भी वो सुबह 4 बजे निकली थी, लेकिन जब घर नहीं लौटी तो उन्होंने आसपास उसे खोजना शुरू किया। दोपहर बाद शव मिलने की सूचना मिली।

दो तरह की आशंका

पुलिस आशंका जता रही है कि, महिला की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया होगा। इसके साथ ही ऊंचाई से पत्थर में गिरने से भी मौत की आशंका है। पुलिस का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

पत्नी की हत्या कर डैम में फेंकी लाश, फिर थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन