साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की बैठक संपन्न, लिए गए ये निर्णय

उड़ीसा प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास का होगा सामाजिक सम्मान समारोह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :-  राजिम में भक्तिन माता समिति की बैठक में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष एनटी राठौड़ समस्त गुजराती मोदी समाज के महामंत्री हसमुख भाई मोदी व मंत्री सुनील भाई सुपारी वाला अहमदाबाद गुजरात व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष द्वय भुनेश्वर साहू, मालक राम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

समिति की बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ी मूल के रघुवर दास को भारत सरकार ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। जिससे देश भर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य के साहू समाज के लोग भी गौरवान्वित हैं। वहीं राजिम में सामाजिक सम्मान समारोह व जनवरी 2024 में युवक युवती परिचय सम्मेलन कराए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पूरे देशभर में सामाजिक संगठन है। और संगठन के माध्यम से समाज के विकास और उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। सभी सामाजिक संगठनों का निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने का उद्देश्य होना चाहिए। गरीब तबके के लोगों को आगे व ऊपर उठाने के लिए आर्थिक सहयोग करना होगा। इस तरह निस्वार्थ सेवा भाव से ही समाज आगे बढेगा।

बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक डॉ. महेंद्र साहू, रूपेंद्र साहू, बालाराम साहू, उपाध्यक्ष उमा साहू, नूतन साहू, डॉ राधेश्याम साहू, बोधन साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव मिंजून साहू, लोकनाथ साहू, श्याम साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, सोहन साहू, संगठन मंत्री मिश्रीलाल साहू, गोपाल साहू, खोमन साहू, सहसचिव ठाकुर राम साहू तरुण साहू, सागर साहू, युवा प्रकोष्ठ के किशन साहू, महिला प्रकोष्ठ के सुनीति साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, पूर्व अध्यक्ष नंदू साहू इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मिंजुन साहू ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार हाइवा ने TVS मोपेड को मारी टक्कर, दंपत्ति घायल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल